Saturday, October 24News That Matters



हरिद्वार पंचायत चुनाव पर शुरू हुई सियासत,कांग्रेस ने जताई आपत्ति, यह है वजह

हरिद्वार जिले के पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के विरोध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रतापशाह को ज्ञापन दिया। गोदियाल ने कहा कि जब तक प्रदेश नई सरकार का गठन नहीं हो जाता तब तक नीतिगत निर्णय लेना सही नहीं है।

वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है। डीएम द्वारा पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करना बिलकुल गलत है। यह फैसला सीधे-सीधे आचार संहिता का उल्लंघन है और सामाजिक तनाव को बढ़ाने वाला है। नई सरकार का गठन होने के बाद ही इस पर निर्णय किया जाना चाहिए।

वर्तमान सरकार अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए हरिद्वार के पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। यदि इस प्रक्रिया को रोका नहीं गया तो कांग्रेस लोकतांत्रितक तरीके से कड़ा विरोध करेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी, गढ़वाल मंडल प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी और प्रदीप तिवारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी जम्मू कश्मीर में रोड शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे साथ हीं प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भी धामी वहां मौजूद रहेंगे  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *