Saturday, November 14News That Matters



उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का किशोर पर बड़ा बयान , कहा किशोर उपाध्याय का ये पतन देखकर वे काफी आहत है.

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व सीएम हरीश रावत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि किशोर उपाध्याय का ये पतन देखकर वे काफी आहत है.

 

कांग्रेस में जारी उथल-पुथल के दौर के बीच आज सुबह कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से निष्कासित कर दिया. इसकी देर भर थी कि किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया. किशोर उपाध्याय का कांग्रेस में करीब 45 साल का सफर रहा है. उपाध्याय के इस तरह कांग्रेस से निकाले जाने और फिर बीजेपी में शामिल होने पर जब हरीश रावत से सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि, किशोर उपाध्याय का ये पतन देखकर वो काफी आहत हुए हैं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:में छठवें दौरे पर अरविंद केजरीवाल का बडा एलान,अब शहीदों को मिलेगा सम्मान,शहीद होने पर आप की सरकार देगी एक करोड की सहायता राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *