Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड: में आ रही कांग्रेस की सरकार , बीजेपी दूर दूर तक नहीं , पता नही कैसे देश चला रहे ये बीजेपी वाले:हरक सिंह रावत

 

भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल से भी उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।भाजपा से हटाने के बाद हरक सिंह रावत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है हरक  सिंह रावत ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि भाजपा ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

साथ उन्होंने कहा है कि मैं लगातार इस बात को पार्टी के अंदर बोलता रहा कि इस बार भाजपा की सरकार नहीं आने वाले है, प्रदेश भर में आम लोग भाजपा की सरकार से बहुत ज्यादा परेशान हैं लेकिन मैंने कभी भी यह नहीं सोचा कि मैं बीजेपी को छोड़कर किसी और दल में चला जाऊं हां कभी-कभी मजाक में जरूर यह बात कही लेकिन दिल से कभी मैंने भाजपा को छोड़ने की बात नहीं कही।

 

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा ने फर्जी खबरों के आधार पर मुझे बाहर निकाला मैं ईमानदारी से काम कर रहा था।जब उनसे कांग्रेस में जाने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि अभी मैंने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन गणेश गोदियाल से मेरी लगातार बात हो रही है इसके साथ उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है युवा आम लोग कर्मचारी सभी कांग्रेस को वोट दे रहे हैं।

 

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि मुझे 5 साल तक काम नहीं करने दिया गया और मैं इस बात से बहुत नाराज था।मैं परिवारवाद के खिलाफ हूं लेकिन मेरी बहू को टिकट मैंने जरूर मांगा था साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर कहा कि मुझे मुख्यमंत्री से बहुत सहयोग मिला।हरक सिंह रावत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि न जाने कैसे यह इतना बड़ा देश चला रहे हैं इनके पास इंटेलिजेंस है सीबीआई है सब कुछ है पूरा तंत्र इनके पास है और एक झूठी खबर में इन्होंने मुझे पार्टी से निकाल दिया।हरक सिंह रावत आज 12 बजे दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे हैं

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का बड़ा संदेश—शिक्षा के नियम सबके लिए समान, मदरसों में भी रविवार को छुट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *