Friday, October 2News That Matters


उत्तराखंड: दो मासूमों के सामने मां को रौंद गया डंपर, गोद में बैठे 10 माह के बच्चे को ऐसे बचा गई मां…

हल्द्वानी में आए दिन सड़क हादसों में दो अपनी जान गवा रहे हैं एक और दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गई। दो मासूम बच्चों के सामने डंपर ने उनकी मां को कुचल दिया जिससे मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना आरटीओ रोड के पास हुई यहां मूल रूप से थाना नवाबगंज बरेली का रहने वाला किशनपाल लामाचौड़ में किराए के मकान में परिवार सहित रहता है और वह पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। रविवार को किशन के भाई जो भी रुद्रपुर में रहता है उसकी तबीयत खराब थी लिहाजा किशन बाइक से अपनी पत्नी निर्मला देवी और 3 साल की बेटी सुनैना और 10 महीने के बेटे देव को लेकर रुद्रपुर भाई का हाल-चाल जानने गए थे।

रुद्रपुर से आते समय जब वापस लौट रहे थे तो घर से कुछ दूर पहले आरटीओ कार्यालय के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में किशन की पत्नी निर्मला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन साल की बेटी सुनैना घायल हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया। गम में गमगीन किशन पाल ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक, निर्मला ने गोद में नो महीने के बेटे देव को पकड़ा हुआ था जैसे ही डंपर ने बाइक में टक्कर मारी तो निर्मला ने बच्चे की जान बचाने के लिए उसे झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। इस दर्दनाक हादसे में छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सामने मां की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  बीजेपी वालों क्या देहरादून में झंडा लगाने को बीजेपी कार्यकर्ता नहीं हैं जो नगर निगम के कर्मचारी झंडा उठा रहे है फोटो देखकर तो ऐसा ही लग रहा हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *