Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड:जेसीबी से लटका मिला युवक का शव,पुलिस मामले की जांच में जुट

ऋषिकेश हरिद्वार बाईपास मार्ग पर गुमानीवाला के समीप सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी से लटकी हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गुमानीवाला मनसा देवी क्रासिंग के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक का शव लटकी हालत में बरामद हुआ है। क्षेत्र के पार्षद विपिन पंत ने बताया कि यहां सड़क के किनारे एक खराब जेसीबी खड़ी है।

इसमें रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकी हुई हालत में देखा गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जेसीबी से नीचे फंदे से उतारा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुछ फोटोग्राफ और पर्ची बरामद हुई है। इस पर्ची में उसका नाम ममता गढ़वाली निवासी गली नंबर 10 गुमानीवाला मनसा देवी फाटक श्यामपुर लिखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर उत्तराखंड के कैप्टन दीपक सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए,एक आतंकी को भी मार गिराया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *