Saturday, October 24News That Matters



उतराखंड देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय देवभूमि दौरे पर रहेंगे पूरी खबर पढ़ें

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय देवभूमि दौरे पर रहेंगे। नड्डा सुबह 10 बजे के आसपास जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्य सरकार के तमाम मंत्री, तीनों प्रदेश महामंत्री और पार्टी प्रदेश पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।


एयरपोर्ट से निकलकर लगातार जगह जगह जेपी नड्डा का स्वागत किया जाएगा। भानियावाला, छिदरवाला,नेपाली फार्म, रायवाला और हरिद्वार में होटल गॉडविन तक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत नेता-कार्यकर्ता करेंगे।
इसके बाद शुरू होगा मिशन 2022 को लेकर जेपी नड्डा का पार्टी नेताओं के साथ बैठकों का दौर। इन बैठकों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत करेंगी। दो दिन के महामंथन मिशन 2022 को लेकर पार्टी की अब तक की चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। साथ ही आने वाले महीनों में कैसे पार्टी के चुनाव अभियान को धार दी जाए इसे लेकर नड्डा रोडमैप को नया तेवर और कलेवर देंगे।
पार्टी संगठन की बैठकों के अलावा जेपी नड्डा ‘सैनिकों का सम्मान और सैनिकों से संवाद’ तथा ‘संतों का आशीर्वाद’ इन दो कार्यक्रमों में भी शिरकत लेंगे। साफ है बीजेपी अध्यक्ष नड्डा अपने दौरे के जरिए फ़ौजी वोटर को साधे रखने और संतों के आशीर्वाद के साथ मिशन 2022 को फतह करने का मंत्र देकर जाएंगे। ऐसे में जब आम आदमी पार्टी कर्नल अजय कोठियाल को सीएम चेहरा बनाकर फौजी वोट में सेंधमारी का दांव खेल चुकी है तब नड्डा ‘सैनिकों का सम्मान और सैनिकों से संवाद’ कार्यक्रम के जरिए केजरीवाल की काट का दांव खेलेंगे।

यह भी पढ़ें -  Former Wimbledon champion Goran Ivanisevic always believed in US Open

दो दिन और ताबड़तोड़ 11 बैठकें

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पार्टी संगठन से लेकर धामी सरकार के मंत्रियों के साथ 11 बैठकें करेंगे। 20 अगस्त को सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चों के अध्यक्षों व महामंत्रियोें के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद जेपी नड्डा सांसदों और विधायकों की दो घंटे तक बैठक लेंगे। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि में प्रदेश टोली के साथ नड्डा मंथन करेंगे।
21 अगस्त को जेपी नड्डा रायवाला के एक रिजॉर्ट में होने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान और संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्षों, मेयर, ब्लॉक प्रमुख, नगर निकायोें के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। जेपी नड्डा बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। नड्डा हरिद्वार में साधु-संतों से भी आशीर्वाद लेंगे।

नड्डा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

 

20 अगस्त के कार्यक्रम
पहले दिन: सुबह से शाम बैठकें

10.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

10.45 तक एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम।

11.55 कार्यक्रम स्थल हरिद्वार में पहुंचेंगे।

2.00-3.30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक।

3.30 से 3.45 तक सांसद व विधायकों की बैठक।

5.30 से 7 बजे तक मंत्रियों व समितियों की बैठक।

8.15 से 8.45 तक टोली बैठक।

21 अगस्त के कार्यक्रम
दूसरा दिन: सैनिक सम्मान व संतों से आशीर्वाद

10.00 से 11.00 बजे रायवाला में पूर्व सैनिकों से संवाद व सैनिकों सम्मान।

2.00 से 3.30 बजे तक कोर ग्रुप की बैठक।

4.00 बजे से 5 बजे तक साधु संतों अभिनंदन व आशीर्वाद।

यह भी पढ़ें -  डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *