Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड: मंत्रियों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड साथ लेकर आएंगे नड्डा, होंगी 11 बैठकें उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

उत्तराखंड: मंत्रियों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड साथ लेकर आएंगे नड्डा, होंगी 11 बैठकें

 

  1. उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

सूत्रों ने कहा वे अपने साथ मंत्रियों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी साथ लेकर आएंगे

 

पिछले चार साल के दौरान विधायकों और मंत्रियों से उनकी प्रमुख उपलब्धि के साथ ही राज्य और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पूछे जाएंगे, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

 

प्रदेश संगठन की ओर से बुधवार को नड्डा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। नड्डा का दो दिवसीय दौरा 20 अगस्त से शुरू होगा।

इस दौरे में वह 11 मुख्य बैठकों में सरकार, संगठन और चुनावी तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे।

बता दे कि विधानसभा चुनाव के लिहाज से राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा खासा अहम माना जा रहा है। नड्डा के इस दौरे के बाद भाजपा की चुनावी तैयारियों की लाइन और ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी।

वही नड्डा के अलावा केंद्रीय संगठन से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी आएंगे।
पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के दौरे में होने वाली बैठकों के संयोजक भी तय कर दिए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  20 अगस्त को सुबह10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट उतरेंगे।
मुख्यमंत्री , मंत्री व प्रदेश महामंत्री उनका स्वागत करेंगे

भानियावाला, छिद्दरवाला, नेपाली फार्म, रायवाला, कार्यक्रम स्थल तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

पहले दिन नड्डा दो बजे से 3.30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व मोर्चे के प्रदेश अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक लेंगे।
इसका संयोजन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी करेंगे।
उसके बाद सभी सांसदों व विधायकों की बैठक लेंगे।
इसका संयोजन  कुलदीप कुमार करेंगे।

यह भी पढ़ें -  आप और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है

मंत्रियों व विभिन्न समितियों के साथ होने वाली बैठक का संयोजक सुरेश भट्ट होंगे।

रात्रि में नड्डा प्रदेश टोली के साथ भी बैठेंगे।

21 अगस्त को नड्डा रायवाला में पूर्व सैनिकों से संवाद एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

इसके बाद वह प्रदेश भर के भाजपा के निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों, मेयर, ब्लॉक प्रमुख नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों व बीडीसी के अध्यक्षों की बैठक लेंगे।

फिर कोर ग्रुप की बैठक होगी

कार्यक्रम अंतिम सत्र में साधु संतों का अभिनंदन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया है।
उनका डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, विचार परिवार के साथ बैठक एवं इकाई अध्यक्ष के आवास पर जलपान का कार्यक्रम भी होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *