Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड : पुलिस कर्मी ने खुद को मारी गोली,गोली लगने से मौके पर हुई पुलिसकर्मी की मौत , मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक रोशनाबाद कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा गार्द में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने सरकारी राइफल (थ्री नोट थ्री) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिपाही के बेटे का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था और घर से भी तनाव चल रहा था।

एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस के मुताबिक सिपाही सिपाही सुनील कलक्ट्रेट के ट्रेजरी गार्ड में तैनात था। बुधवार की सुबह उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेजरी गार्ड में दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *