Saturday, October 24News That Matters



उतराखंड. देवस्थानम बोर्ड को लेकर असंतोष दूर करने की कोशिशों में जुटी सरकार , पंडा पुरोहित है जमकर विरोध में


उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों के चल रहे विरोध को दूर करने के लिए जल्द हाई पावर कमेटी का गठन किया जाएगा इस कमेटी के अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी होंगे कमेटी के तीर्थ पुरोहितों की आपत्तियों की सुनवाई कर अपनी रिपोर्ट देगी भाजपा नेता मनोहर कांत ध्यानी ने खुद बताया कि उनके समक्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाई पावर कमेटी का अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव रखा था जिसे पहलवानों ने अस्वीकार कर दिया था उन्होंने बताया की उन्होंने सीएम को अन्य कई नाम सुझााए लेकिन सीएम ने इनकार कर दिया सीएम के विशेष आग्रह पर अंत में तैयार हो गए हैं हालांकि अभी विधिवत आदेश नहीं हुए हैं
उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के मसले पर पार्टी मुश्किल में है वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं ऐसे में वह इस मसले पर तीर्थ पुरोहितों से बातचीत करने को तैयार हो गए हैं उन्होंने कहा कि वे तीर्थ पुरोहितों के समक्ष एक्ट को रखेंगे । जिस पर बिंदुवार चर्चा होगी उनसे एक्ट को लेकर पूछा जाएगा कि आखिरकार उन्हें किस बिंदु पर आपत्ति है
तथ्यों के आधार पर आपत्ति बतानी होगी जिन बिंदुओं पर उनकी चिंता होगी उसका निराकरण किया जाएगा जैसे ही विधिवत नोटिफिकेशन होगा उसके बाद बैठकों का सिलसिला शुरू कर आगे की कार्रवाई होगी

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को भी अचल सम्पत्ति की खरीद पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत तक की छूट देने की व्यवस्था की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *