Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड : दुखद घटना बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा , बालिका की मौत , एक घायल उत्तराखंड के गांव में कोहराम

धनौल्टी: टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के थत्यूड़-बंगसिल मोटर मार्ग पर ओतंण से थत्यूड़ आ रहा बोलेरो कैंपर खाई में गिर गया. कैंपर की चपेट में आने से जंगल में बकरी चुगा रही एक बालिका की भी मौत हो गई. इस घटना में चालक सतेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया गया.

 

 

घटनाक्रम के अनुसार आज ओतंण गांव से शटरिंग का सामान लाते हुए एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर तेवा गांव के पास खाई में गिर गया. हादसे में जंगल में बकरी चुगा रही तेवा गांव की 16 वर्षीय लड़की बोलेरो के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल लड़की ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

 

वहीं बोलेरो की चपेट में आने से तीन बकरियों की भी मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन व आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला. घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : बस गहरी खाई में गिरी, 26 तीर्थ यात्रियाें की मौत,4 घायल ,मध्य प्रदेश के हैं तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दिये थे राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हादसे की होगी जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *