Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड में : बड़ी मुश्किल है भाई 316 पदों के लिए सामने आए 80 हजार दावेदार

आपको बता दे कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2019 में वन दरोगा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। कोविड की वजह से इसकी परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। लेकिन इस समय वन दरोगा भर्ती को लेकर भारी मारामारी का आलम देखने को मिल रहा है। 316 पदों के सापेक्ष 80 हजार युवाओं ने अभी तक आवेदन किया है। अब आयोग नौ दिनों में इतने ही उम्मीदवारों की परीक्षा कराएगा।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि यह परीक्षा 316 पदों पर भर्ती के लिए हो रही है, जिसमें 80 हजार उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की परीक्षा कराने के लिए आयोग ने सभी 13 जिलों में ऑनलाइन परीक्षा के केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 16 जुलाई से 25 जुलाई के बीच दो पालियों में परीक्षा होगी।

सबसे पुरानी भर्ती प्रक्रिया फॉरेस्ट गार्ड की

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में चल रही भर्ती परीक्षाओं में खूब चुस्ती देखने को मिल रही है। अब सबसे पुरानी भर्ती प्रक्रिया केवल फॉरेस्ट गार्ड की ही रह गई है, जिसमें परीक्षा के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। जबकि वन दरोगा की भर्ती प्रक्रिया 2019 से शुरू हुई थी। इसके अलावा जितने भी परीक्षाएं हैं, वह 2020 या 2021 की हैं।

फॉरेस्ट गार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 जुलाई से

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 जुलाई से होगी।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक उम्मीदवारों की ओर से लगातार शारीरिक दक्षता परीक्षा की जानकारी मांगी जा रही है। लिहाजा इसके लिए 27 जुलाई और इससे आगे की तिथियां तय की जा रही हैं। जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरुष उम्मीदवारों को चार घंटे के भीतर 25 किलोमीटर दौड़ और महिला उम्मीदवारों को चार घंटे के भीतर 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना अनिवार्य होगा। बाकी शारीरिक माप जोख के सभी पैमानों से भी गुजरना होगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *