Sunday, October 25News That Matters



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में कोविड से बचाव के लिये की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

  1. कोविड से बचाव में टीकाकरण जरूरी है, इसके साथ हीटेस्टिंग पर भी ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगतसभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्तवेक्सीन की व्यवस्था के लिये वे केन्द्र सरकार से अनुरोध करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभीजिला अस्पतालों, सीएससी, पीएससी में पर्याप्त संख्या में आक्सीजन, आईसीयू,वेंटिलेटर तथा बच्चों के अलग से वार्ड बनाये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि इससम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें जुलाई अन्त तक सुनिश्चित करली जाय। मुख्यमंत्री नेपीएम केयर फण्ड के साथ ही सीएसआर के तहत उपलब्ध कराये गये उपकरणों के रखरखावपर भी ध्यान देने को कहा। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी नेमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कोविड से बचाव के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं के विकासपर ध्यान दिया गया है। राज्य में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन की उपलब्धता है। वेक्सिनेशनमें राज्य का देश में 5वां स्थान है। उन्होंने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इससम्बन्ध में की गई व्यवस्थाओं की जानकारीदी। उन्होंने बताया कि डाक्टरों के साथही पेरा मेडिकल स्टाफ को इससे बचाव के लिये प्रशिक्षित किया गया है। उन्होने बतायाकि प्रदेश में कोरोना के प्रसार में काफी कमी आयी है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डे आदिउपस्थित थे
यह भी पढ़ें -  अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सड़कों के भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजे की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपर सचिव न्याय एवं अपर सचिव राजस्व की एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *