Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने किया बड़ा फैसला जिलों में हो अधिकारियों के तबादले और शासन में भी हो फेरबदल

उत्तराखंड में जल्द ही नौकरशाही में बड़ा फेरबदल देखने में मिल सकता है माना जा रहा है की सचिवालय के कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा वही सीएम जिलो में भी अधिकारियों को बदलने की कवायद तेज कर चुके हैं सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से इस बाबत चर्चा भी की है और लिस्ट भी लगभग फाइनल की जा चुकी है देहरादून समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों में फेरबदल की संभावनाएं जताई जा रही हैं माना जा रहा है कि कई जिलों में त्रिवेंद्र सरकार के समय से ही जिलाधिकारी जमे हुए हैं मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत ने जिलों में कोई बहुत ज्यादा फेरबदल नहीं किया था केवल पीसीएस अधिकारियों को फेरबदल करके उन्होंने इतिश्री कर दी थी लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री ने जिस तरीके से नौकरशाही के सबसे टॉप अधिकारी को बदला उसके बाद से यह तय हो गया यह मुख्यमंत्री काफी कुछ बदलने की कोशिश करेंगे माना जा रहा है जिलों को लेकर डीएम और एसएसपी अखिलेश मुख्यमंत्री तैयार कर चुके हैं लेकिन पहले शासन की लिस्ट निकल सकती है या फिर दोनों लिस्टों को एक साथ सरकार द्वारा जारी किया जा सकता है एक-दो दिनों में ही इस पर फैसला संभव है

यह भी पढ़ें -  गणेश जोशी के मार्गदर्शन में किसान दिवस 2025, सम्मान, संवाद और नवाचार का संगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *