Friday, September 4News That Matters


चार जुलाई को शपथग्रहण करने के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी का पहला दिल्ली दौरा सीएम धामी जहां शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल को विभाग बँटवारे से लेकर सरकार के कामकाज की रिपोर्ट देंगे

वहीं केन्द्र से किस तरह की मदद हासिल की जा सकती है इसकी भी कोशिश करेंगे। सीएम धामी दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर मिशन 2022 को लेकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री धामी पार्टी नेतृत्व को नई सरकार में मंत्रियों को विभाग बँटवारे और उससे पहले उपजे असंतोष जैसे विषयों पर भी रिपोर्ट देंगे। साथ ही नई सरकार गठन के बाद संगठन के लोगों का समायोजन नए सिरे से कैसे हो इस पर भी मंथन हो सकता है

यह भी पढ़ें -  विधानसभा: में कल महंगाई पर साइकिल से सदन आज किसानों के मुद्दे पर ट्रैक्टर लेकर पहुँची टीम प्रीतम, कांग्रेस के कड़े तेवरों के आगे धामी सरकार बैकफ़ुट पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *