सतपुली | लैंसडाउन से सतपुली आ रही मैक्स राष्ट्रीय राजमार्ग 534 में स्यार गाँव के पास गहरी खाई में गिरी, मैक्स में सवार थे नौ लोग थे |

गिरी खाई में ९ लोग घायल

आज दोपहर दो बजे के करीब लैंसडाउन से सतपुली आ रही मैक्स वाहन UK 12 TB 1670 सतपुली से पहले स्यार गाँव के पास खाई में गिर गई, जिसमे नौ लोग सवार थे |
जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल है | घायलों को 108 के माध्यम से सतपुली चिकित्सालय में लाया गया |
१- घायलों में सतेश्वरी देवी उम्र ९० वर्ष पत्नी कुंदन सिंह ग्राम बंदीला
२- सुरेन्द्र सिंह नेगी ७० वर्ष पुत्र कुंदन सिंह ग्राम बंदीला
३- नागेन्द्र सिंह नेगी उम्र ३७ वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह ग्राम बंदीला
४- प्रेम सिंह नेगी ७१ वर्ष पुत्र गंगा सिंह ग्राम बंदीला
५- बबीता देवी उम्र ४२ वर्ष पत्नी रमेश सिंह ग्राम बंदीला
६- गोकुल सिंह उम्र ६८ वर्ष पुत्र चन्द्र सिंह ग्राम भैरवगडी
७- चरण सिंह रावत उम्र ६५ वर्ष पुत्र माधो सिंह ग्राम उतिन्डा
८- चालाक ओम प्रकाश उम्र ६५ पुत्र परमानन्द उतिंडा
९- सरतू दास उम्र ७४ पुत्र पुतलदास भैन्सवाडा

उक्त घटना की सूचना मिलते ही गुमखाल चौकी पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे | चौकी इन्चार्च मनोज, भीष्म शाह, धनंजय पन्त, सुरेन्द्र सिंह, अतुल बलोदी राजस्व उप निरीक्षक सतपुली सहित स्थानीय लोगों ने सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला | घायलों को हंस हॉस्पिटल चमोली सैन में भेजा गया |

यह भी पढ़ें -  धर्मपुर के धर्म युद्ध में निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़, भाजपा और कांग्रेस के लिए संकट बने पंवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here