Sunday, October 25News That Matters



ब्रेकिंगः उत्तराखंड में यहां हाईवे पर यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार

 

उत्तराखंड में सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर कुल्हाड बैंड के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया. हादसे के वक्त वाहन में 8 लोग सवार थे. मामले की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला.

हादसे में घायल हुए लोगों को सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि मैक्स वाहन गुमखाल से सतपुली जा रहा था. तभी अचानक बीच रास्ते में कुल्हाड बैंड पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया.

राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और सतपुली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों से खाई से बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में यहां पकड़े गए गुलदार की खाल दांत संग ये दो लोग गिरफ्तार पूछताछ जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *