Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड:- प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बाद अब नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश सरकार पर बरसी , सीएम को लिखा नाराजगी भरा पत्र

उत्तराखंड:- प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बाद अब नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश सरकार पर बरसी , सीएम को लिखा नाराजगी भरा पत्र

कोरोना काल मे सरकार की कोशिशें विपक्ष को नाकाफी लग रही हैं ऐसे में जहाँ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सरकार की कोशिशों पर सवाल खड़े कर चुके हैं और पीएम मोदी को कोसते हुए पोस्टर लगाए गए वही अब नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों के टीकाकरण की उचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को लिखे पत्र में उन्होंने कोविड-19 टीके की समुचित व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही कहा कि अगर सरकार जन सुरक्षा व स्वास्थ्य का उचित ध्यान नहीं रख सकती है तो उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।
पत्र में डा हृदयेश ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक के टीकाकरण की व्यवस्था करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के टीकाकरण की घोषणा तो की, लेकिन इसके लिए उचित व्यवस्था नहीं की। 45 और इससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए टीके की दूसरी डोज की समय सीमा चार हफ्ते से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते की गई है। सरकार प्रदेश में टीकाकरण, कोरोना से बचाव को इंजेक्शन व दवाइयां उपलब्ध कराने में पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है। अब ब्लैक फंगस बीमारी प्रदेश में दस्तक दे चुकी है। इससे मृत्यु का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इससे बचाव को तेजी से कदम नहीं उठाए जा सके हैं।

यह भी पढ़ें -  ख़बर आपके लिए है : चंद्रमा पर मौजूद है पानी, चंद्रयान-2 ने पानी के मौजूदगी का लगाया पता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *