Saturday, October 24News That Matters



नर्सों की भर्ती का रास्ता साफ़, त्रिवेंद्र सरकार ने हटाई ये अनिवार्यता

अब हो सकेगी नर्सो की भर्ती , सरकार ने संशोधन कर हटा दिया रोड़ा

देहरादून- उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में खाली चल रहे स्टाफ नर्स की 1238 पदों की भर्ती के लिए पिछले दिनों विज्ञप्ति निकाली गई थी जिसमें 30 बेड के अस्पताल में 1 साल का अनुभव और फार्म 16 की शर्त होने की वजह से हजारों अभ्यर्थी इस भर्ती से वंचित हो रहे थे लिहाजा भर्ती को रोककर सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर मानकों में बदलाव करने के निर्देश दिए थे जिससे कि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सके प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा कराई जा रही इस भर्ती में अब नए नियम से भर्ती करने के आदेश दिए गए हैं।सरकार के आदेश के बाद अब 1238 पदों में स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए बीएससी नर्सिंग की डिग्री और जीएनएम का डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर पाएंगे इसके अलावा 1 वर्ष के कार्य अनुभव और फॉर्म नंबर 16 की शर्त भी हटा दी गई है नए डिग्री और डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी के लिए नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण भी अन्य अनिवार्य है। अब जल्द ही प्राविधिक शिक्षा परिषद फिर से इस भर्ती के लिए आवेदन की नई तिथि घोषित करेगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सागर मध्य प्रदेश के सदर कैंट में महार रेजीमेंट के कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग सेना हमारी रक्षक, हमारा मस्तक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *