Friday, October 2News That Matters


CM त्रिवेंद्र का मंडलायुक्त कार्यालय में छापा, आते ही गेट करवाए बंद; कर्मचारियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक मंडलायुक्त कार्यालय में धमक पड़े। उन्होंने आते ही कार्यालय का गेट भी बंद करा दिया। इससे कर्मियों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए से संबंधित किसी फाइल को लेकर उन्होंने सवाल-जावाब भी किए। यह फाइल कई दिनों से सीएम कार्यालय नहीं पहुंच पाई थी। फाइल को लेकर उन्होंने एमडीडीए उपाध्यक्ष को भी तलब किया। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री फाइल लटकाने के मामले को लेकर कैंप ऑफिस में पहुंचे हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री द्वारा बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। इस दौरान काम में लापरवाही कर रहे कुछ कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें -  मसूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *