Sunday, October 25News That Matters



डबल इंजन : कुंभ से पूर्व सड़कों के निर्माण के कार्य व फ्लाईओवर के कार्य पूर्ण करें : केंद्रीय शिक्षा मंत्री  रमेश पोखरियाल निशंक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री  रमेश पोखरियाल निशंक ने आज मेला नियंत्रण कक्ष में कुंभ की समीक्षा बैठक के अंतर्गत समस्त अधिकारियों के साथ, आईपीडीएस योजना अंतर्गत भूमिगत विद्युत कार्यों को शीघ्र और गुणवत्ता परक विधि से कराने के दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने एन एच के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कुंभ से पूर्व सड़कों के निर्माण के कार्य व फ्लाईओवर के कार्य पूर्ण करें ।
उन्होंने फ्लाईओवर के कार्य निर्धारित समय अवधि मैं पूर्ण ना करने पर नाराजगी व्यक्त की  निशंक ने जिलाधिकारी  सी रविशंकर को सी एस आर से हर की पौड़ी के सौंदर्यीकरण किये जाने वाले कार्य के  लिए समय-समय पर निरीक्षण करने के दिशा निर्देश दिए।

इससे पूर्व  मेलाधिकारी दीपक रावत ने व जिलाधिकारी  सी रविशंकर ने सीसी आर पहुंचने पर  निशंक का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया।

मीटिंग में आई जी कुम्भ मेला संजय गुंज्याल ,एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ,एसएसपी कुम्भ जनमजेय खंडूरी , अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ,विधायक आदेश चौहान ,गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा ,महामंत्री तन्मय वशिष्ट ,सांसद प्रतिनिधि ओपी जमदग्नि ,राज्यमंत्री दर्जा धारी संजय सहगल,ओ एस डी अजय बिष्ट ,सहित विभागीय अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का एक भी स्मारक नहीं बनने दिया, वो कांग्रेस पार्टी आज बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर प्रेस वार्ता कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *