उत्तराखण्ड / देहरादून इलेक्शन मोड पर हो परीक्षाएं सम्पन्न कराने की व्यवस्थाः मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड / देहरादून
*इलेक्शन मोड पर हो परीक्षाएं सम्पन्न कराने की व्यवस्थाः मुख्य सचिव*
*प्रश्न पत्रों को डबल लॉक एवं सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाए*
*परीक्षा का समय प्रातः 11.00 बजे से 01.00 बजे किया जाए*
उत्तराखण्ड क मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित की जाने वाली चयन परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ कराए जाने के सम्बन्ध में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की गई
मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित परीक्षाओं में से दिसम्बर माह में पुलिस आरक्षी, आईआरबी एवं अग्निशामक की परीक्षा सम्पन्न होनी है। उन्होंने सभी ...
