
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन
पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
देहरादून।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर एनएसएस विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड सांइस तथा स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रेषित किया तथा सभी से पर्यावरण से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प...