
केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली की जानी बारीकियां : डॉ. धन सिंह रावत
केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली की जानी बारीकियां : डॉ. धन सिंह रावत
हरियाणा के पंचकूला में सिविल अस्तपाल का भ्रमण कर हेल्थ सिस्टम को परखा
चंडीगढ़ के दो दिवसीय राजकीय भ्रमण के दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की विद्यालयी शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली की बारिकियों को जाना। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर केन्द्र शासित प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तमाम पहलुओं पर लम्बी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के पंचकूला में सिविल अस्पताल का भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
चंडीगढ़ के दौरे पर गये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने आज केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की शिक्...