Monday, July 13News That Matters

Tag: Chief Minister Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम विकास को नई दिशा

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम विकास को नई दिशा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम विकास को नई दिशा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। इस अवसर पर आयोजित बैठक में पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से धाम में चल रहे निर्माण कार्यों, उनकी वर्तमान प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।     बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (पीआईयू) योगेश मनराल ने विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति, अब तक की उपलब्धियों तथा निर्धारित समयसीमा के सापेक्ष प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के अंतर्गत अनेक महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं, जिनमें आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण, यात्री सुविधाओ...
विकास की रफ्तार तेज: चम्पावत में आधुनिक पंपिंग पेयजल योजना से मजबूत होगी जल व्यवस्था :धामी

विकास की रफ्तार तेज: चम्पावत में आधुनिक पंपिंग पेयजल योजना से मजबूत होगी जल व्यवस्था :धामी

उत्तराखंड
विकास की रफ्तार तेज: चम्पावत में आधुनिक पंपिंग पेयजल योजना से मजबूत होगी जल व्यवस्था :धामी जनपद चम्पावत के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तामली मल्टी विलेज (बहु-ग्रामीण) पंपिंग पेयजल योजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 628/2024 के क्रम में स्वीकृत इस परियोजना हेतु ₹1457.21 लाख (लगभग ₹14.57 करोड़) की धनराशि का मुख्यमंत्री श्री धामी के अनुमोदन प्रदान किया है। इसमें ₹1349.04 लाख की पूंजीगत लागत तथा ₹108.17 लाख सेंटेज शुल्क सम्मिलित है। योजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा किया जाएगा।   यह महत्वाकांक्षी योजना लगभग 21 किलोमीटर के दायरे में फैले ग्राम तामली, पोलप, बचकोट एवं नाग के 400 से अधिक परिवारों को प्र...
निदेशक बद्री चंद नेगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी गई विदाई

निदेशक बद्री चंद नेगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी गई विदाई

उत्तराखंड
निदेशक बद्री चंद नेगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी गई विदाई सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी के सूचना निदेशालय में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में मंगलवार को देहरादून जिला सूचना परिवार द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   श्री नेगी ने 03 जनवरी 2022 को देहरादून जनपद में जिला सूचना अधिकारी का दायित्व संभाला था। अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने निष्ठा, समर्पण और दक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को नई दिशा प्रदान की। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता एवं मानवीय संवेदनाओं का समुचित समन्वय देखने को मिला। उनके नेतृत्व में सूचना तंत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिली। उन्होंने टीम भावना ...
चंपावत में संवेदना की मिसाल, धामी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

चंपावत में संवेदना की मिसाल, धामी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

उत्तराखंड
चंपावत में संवेदना की मिसाल, धामी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ चंपावत में सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर मानवीय नेतृत्व का उदाहरण पेश किया है। उनके निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिवंगत शिवराम की पत्नी माया देवी को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। जिलाधिकारी मनीष कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने स्वयं परिवार से मिलकर सहायता सौंपी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। धामी सरकार की यह पहल न केवल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राज्य में हर जरूरतमंद के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है।...
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

उत्तराखंड
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देशभर से पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के लोकार्पण का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के जीवन को तप, त्याग और साधना का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचारों एवं शिक्षाओं ने समाज को सेवा, करुणा और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर ...
सीएम धामी ने सद्भावना सम्मेलन को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया

सीएम धामी ने सद्भावना सम्मेलन को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया

उत्तराखंड
सीएम धामी ने सद्भावना सम्मेलन को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में ऋषिकुल मैदान में आयोजित “मानव सेवा एवं उत्थान समिति” के सद्भावना सम्मेलन, बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रतिभाग करते हुए कहा कि भारत की सनातन संस्कृति सदैव से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सिद्धांत पर आधारित रही है, जो पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने का संदेश देती है।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में सम्मेलन में उपस्थित देशभर से आए संतों, अतिथियों, माताओं, बहनों, युवाओं एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए वैशाखी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना से परिपूर्ण इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।     उन्होंने कहा कि श्री सतपाल...
धामी के एक्शन मोड में STF, अजय सिंह की टीम ने अंतर्राज्यीय हथियार सप्लाई गैंग का किया पर्दाफाश

धामी के एक्शन मोड में STF, अजय सिंह की टीम ने अंतर्राज्यीय हथियार सप्लाई गैंग का किया पर्दाफाश

उत्तराखंड
धामी के एक्शन मोड में STF, अजय सिंह की टीम ने अंतर्राज्यीय हथियार सप्लाई गैंग का किया पर्दाफाश मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ, द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व अवैध हथियारों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे, जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश टीमों को दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना पुलभट्टा की टीम को साथ लेकर अभियुक्त महेश गंगवार पुत्र नन्हे लाल गंगवार निवासी ग्राम आमखेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता - उत्तरांचल कालोनी थाना किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर उत्त...
सीएम धामी ने की अपील—चारधाम यात्रा के सफल संचालन में सभी बनें सहभागी

सीएम धामी ने की अपील—चारधाम यात्रा के सफल संचालन में सभी बनें सहभागी

उत्तराखंड
सीएम धामी ने की अपील—चारधाम यात्रा के सफल संचालन में सभी बनें सहभागी राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित न किए जाने के निर्णय पर चारों धामों से जुड़े तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों, हितधारकों, चार धाम होटल एसोसिएशन, ट्रैवल एजेंसियों एवं विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर चारों धामों से जुड़े तीर्थ पुरोहितों और हितधाकरकों ने मुख्यमंत्री को कपाट खुलने के अवसर पर आमंत्रित भी किया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए चार धाम यात्रा को और अधिक सुगम एवं सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि सभी...
सीएम धामी: स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड का संदेश

सीएम धामी: स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड का संदेश

उत्तराखंड
सीएम धामी: स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड का संदेश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।   एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज की यह दौड़ मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है। जब आप सभी यहां से कदम आगे बढ़ाएंगे, तो यह संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए कि उत्तराखंड का युवा अब नशे को ‘ना’ कह रहा है और जीवन को ‘हाँ’ कह रहा है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा एक “साइलेंट वार” की तरह फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा निशाना हमारी युवा शक्ति ...
पुष्कर सिंह धामी ने कहा- जनहित से जुड़े कार्यों को सुचारू रखना सभी की जिम्मेदारी

पुष्कर सिंह धामी ने कहा- जनहित से जुड़े कार्यों को सुचारू रखना सभी की जिम्मेदारी

उत्तराखंड
पुष्कर सिंह धामी ने कहा- जनहित से जुड़े कार्यों को सुचारू रखना सभी की जिम्मेदारी उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।     महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी 27 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे |     मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है और उनकी सभी मांगों का समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान के लिए एक सब-कमेटी का गठन किया जाएगा, जो संबंधित बिंदुओ...