
15 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों की माताओं को दिया जायेगा कमला नेहरू पुरस्कार : डा. धन सिंह रावत
सूबे के मेधावी छात्र-छात्राओं की माताएं होंगी सम्मानितः डा. धन सिंह रावत
15 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों की माताओं को दिया जायेगा कमला नेहरू पुरस्कार : डा. धन सिंह रावत
जिला विकासखंड व विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगे सम्मान समारोह :
डा. धन सिंह रावत
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले लगभग 15 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार के धनराशि का चैक दिया जाया जायेगा। इस हेतु विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रोत्साहन की दिशा में लगातार...