हॉस्पिटैलिटी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों के कौशल विकास का मंच बना एसजीआरआर विश्वविद्यालय का क्यूलीनरी चैलेंज
हॉस्पिटैलिटी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों के कौशल विकास का मंच बना एसजीआरआर विश्वविद्यालय का क्यूलीनरी चैलेंज
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट की ओर से शनिवार को पथरीबाग परिसर में क्यूलीनरी चैलेंज-2026 (कुकिंग प्रतियोगिता) एवं सूफी संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सभी 11 कॉन्स्टीट्यूएंट कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर फूड आर्ट, रचनात्मकता, नवाचार और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को ₹21,000, ₹11,000 और ₹5,100 के नकद पुरस्कारों के साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सूफी कलाम की रूहानियत और दिल को छू लेने वाली फकीराना आवाजों ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई सुरों के इस जादू में खो गया। छात्र-छात्राओं, फैकल्टी एवं अन्य श्रोताओं ने एक से बढ़कर एक सूफियाना ...
