सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है
पौड़ी जनपद स्थित यमकेश्वर महादेव की पावन एवं ऐतिहासिक भूमि पर नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना की रजत जयंती के बाद विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और बु...
