शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा का मंत्र, श्री महत देवेंद्र दास जी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह
शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा का मंत्र, श्री महत देवेंद्र दास जी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026 का बुधवार को भव्य एवं यादगार समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं समेत 5 हजार से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्धियों, संस्कार, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू कराया गया।
रेन डांस बना सबसे बड़ा आकर्षण
समापन समारोह में एसजीआरआरयू के हैलीपैड ग्राउंड पर युवाओं का उत्साह देखते ही बना। डीजे बीट्...