मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जाएगा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच सशक्त समन्वय ही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में सक्रि...