मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2025 को राज्य आंदोलनकारियों के लिए ऐतिहासिक बनाते हुए पेंशन वृद्धि और सम्मान से जुड़े कई अहम निर्णय लिए
मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2025 को राज्य आंदोलनकारियों के लिए ऐतिहासिक बनाते हुए पेंशन वृद्धि और सम्मान से जुड़े कई अहम निर्णय लिए
राज्य स्थापना का रजत जयंती पड़ाव साल 2025, उत्तराखंड के लिए कई मायनों में अहम रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने कई ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाए जो देशभर में चर्चा का विषय बने। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही ऑपरेशन कालनेमी के जरिए देशभर में चर्चा बटोरी।
01 - समान नागरिक संहिता
साल 2025 में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड ने देश के अन्य राज्यों को नागरिक कानूनों में समानता कायम करने का रास्ता दिखाने का काम किया। ऐसा करने वाला उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन चुका है। यूसीसी के तहत उत्तराखंड में अब तक तीन लाख 79 हजार से अधिक विवादों का पंजीकरण ह...
