मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में किशोर न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, मंत्री रेखा आर्या ने ₹5.55 करोड़ की परियोजना का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में किशोर न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, मंत्री रेखा आर्या ने ₹5.55 करोड़ की परियोजना का किया शिलान्यास
उत्तराखंड में गंभीर अपराधों के मामलों में न्यायालय में विचाराधीन 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए पहली बार अलग 'प्लेस ऑफ सेफ्टी' बनाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार के रोशनाबाद में 555.15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक भवन का शिलान्यास किया। यह उत्तराखंड का पहला 'प्लेस ऑफ सेफ्टी' होगा, जहां राज्य के सभी जनपदों के गंभीर आपराधिक मामलों में विचाराधीन किशोरों को रखा जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किसी भी संवेदनशील सरकार की असली पहचान इस बात से होती है कि वह समाज के सबसे कमजोर, भटके...