
मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है
मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है
प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में 09 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) की श्रृंखला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की।
बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने 07 नवंबर को हल्द्वानी (प्रस्तावित) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। यह कार्यक्रम "*उत्तराखण्ड* *की *शान*, *वीर *जवान, *समृद्ध नारी*, *सशक्त किसान*” थीम पर आधारित होगा। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्षग...