मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा में सीवर और पेयजल सुधार कार्यों को मिलेगी नई गति
मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा में सीवर और पेयजल सुधार कार्यों को मिलेगी नई गति
देहरादून, 02 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइन एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर अपने कैंप कार्यालय में जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइनों, पेयजल आपूर्ति और पुरानी व्यवस्थाओं के जीर्णोद्धार पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने शक्ति कॉलोनी, नीलकंठ विहार, दून विहार, डोभालवाला, विजय कॉलोनी, राजेंद्र नगर, आर्य नगर, किशन नगर, साकेत कॉलोनी, अमन विहार, मंदाकिनी विहार, सालावाला, चिड़ौवली गढ़ी सहित अन्य वार्डों में प्रस्तावित सीवर योजनाओं एवं सीवर ट्रीटमेंट कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करन...
