भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला, 30 जुलाई तक मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति के निर्देश
भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला, 30 जुलाई तक मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति के निर्देश
उत्तराखंड भाजपा ने आगामी पंचायत गतिविधियों और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचायत प्रकोष्ठ के 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविन्द सिंह दानू ने संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय, प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों की घोषणा की।
यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट तथा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी कौस्तुभानन्द जोशी और सचिन अग्रवाल के निर्देशन में की गई हैं।
घोषित जिम्मेदारियों के अनुसार महेन्द्र राणा को पौड़ी, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और देहरादून महानगर की ज...
