
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ हाईवे जाम करने पर 300 किसान गिरफ्तार
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के चढूनी-टिकैत समर्थकों का कई घंटों तक काशीपुर हाईवे पर कब्जा रहा। जैसे ही यात्रा आने की भनक किसानों को लगी वह बड़ी संख्या में काशीपुर हाईवे पर खड़े हो गए और अलग-अलग टोलियां बनाकर काले झंडे दिखाने के लिए कूच करने लगे। इसे देखकर पुलिस बल व किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और पुलिस बामुश्किल किसानों को गिरफ्तार कर थानों में ले गई।सूत्रों की मानें तो पुलिस ने करीब 300 किसानों को गिरफ्तार किया है। निजी मुचलकों पर किसान नेता और समर्थकों को छोड़ दिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में जन आशीर्वाद यात्रा काशीपुर से रुद्रपुर आना निर्धारित था। इसके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष साहब सिंह और भाकियू टिकैत के अलावा तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने केंद्रीय राज्यमंत्री की यात्रा ...