बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल इलाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कूल्ड RFA से मरीज को मिली बड़ी राहत
बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल इलाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कूल्ड RFA से मरीज को मिली बड़ी राहत
श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल में बिना सर्जरी
घुटने के दर्द का सफल उपचार
ऽ देहरादून के किसी अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के उपचार का पहला मामला
ऽ कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत
देहरादून में दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। यह उपलब्धि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाम दर्ज हुई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) तकनीक के माध्यम से घुटनों के गंभीर दर्द का सफल उपचार किया गया। इस आधुनिक और कम हस्तक्षेप वाली प्रक्रिया से बिना सर्जरी मरीज को लंबे समय तक राहत मिली है। 64 वर्षीय सावित्री देवी, जो लंबे समय से घुटने की ग्रेड-4 ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित थीं और अत्यधिक दर्द के कारण चलने-फ...
