
प्राचीन संस्कृति, अपार वन संपदा, प्राकृतिक संसधनों और आदिवासी समाज की वीरता का राज्य है झारखंड : मुख्यमंत्री धामी
प्राचीन संस्कृति, अपार वन संपदा, प्राकृतिक संसधनों और आदिवासी समाज की वीरता का राज्य है झारखंड : मुख्यमंत्री धामी
प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज के सम्मान, स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए किया निरंतरता से कार्य:धामी
झारखंड सरकार एवं विपक्ष के लोग झारखंड में डेमोग्राफी के साथ खिलवाड़ करने की रच रहे साजिश: मुख्यमंत्री धामी
आदिवासियों की जमीन उनके संसाधनों और संस्कारो को घुसपैठियों के हाथों में दे रही झारखंड सरकार: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कुंडहित, जामताड़ा, झारखण्ड ( नाला विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित "परिवर्तन सभा" में प्रतिभाग किया।
हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बाबा केदार की पावन भूमि उत्तराखंड से सभी के बीच में पधारे हैं। उन्होंने कहा कुंडहित क्षेत्र की जनता और उनका प्रेम, देखकर ऊर्जा का संचार हुआ है...