
पूर्व सैनिक लगाएँगे दो लाख पौधे, हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का निभाएंगे संकल्प सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों से हरेला पर्व पर सक्रिय भागीदारी कर प्रदेशभर में दो लाख पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि हरियाली बढ़े और पर्यावरण सरंक्षण को बल मिले।
पूर्व सैनिक लगाएँगे दो लाख पौधे, हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का निभाएंगे संकल्प
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों से हरेला पर्व पर सक्रिय भागीदारी कर प्रदेशभर में दो लाख पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि हरियाली बढ़े और पर्यावरण सरंक्षण को बल मिले।
देहरादून, 13 जुलाई। प्रदेशभर के पूर्व सैनिकों से आव्हान करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि वे हरेला पर्व के वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाएं। इस बाबत उन्होंने रविवार को पूर्व सैनिकों के साथ हरेला पर्व के संबंध में बैठक की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस बार हरेला पर्व के अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा प्रदेशभर में दो लाख ...