
पार्टी कार्यकर्ताओं का दिख रहा अपार स्नेह से इस निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत निश्चित है: जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं का दिख रहा अपार स्नेह से इस निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत निश्चित है: जोशी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून एक निजी होटल में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने सम्बोधन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आव्हान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने सम्बोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और अन्य भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने का आव्हान कर पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र भी दिए। उन्होंन...