प्रधानमंत्री मोदी के गौरवपूर्ण 12 वर्ष, धामी ने कहा—आपका यशगान सदैव अमर रहेगा
प्रधानमंत्री मोदी के गौरवपूर्ण 12 वर्ष, धामी ने कहा—आपका यशगान सदैव अमर रहेगा
*"प्रधानमंत्री के रूप में आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के गौरवपूर्ण बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की ओर से शुभकामना-पत्र"*
*प्रधानमंत्री जी को पत्र*
श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी,
सादर प्रणाम।
प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृति...
