धामी कैबिनेट का फैसला : उत्तराखंड चकबंदी अधिष्ठान में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) का एक निसंवर्गीय पद सृजित करने का निर्णय।
धामी कैबिनेट का फैसला : उत्तराखंड चकबंदी अधिष्ठान में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) का एक निसंवर्गीय पद सृजित करने का निर्णय।
टॉप: देहरादून
स्लग: कैबिनेट बैठक
ऐंकर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 32 विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें से 28 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया जाएगा। बजट में आवश्यक संशोधन किए जाने के संबंध में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।
धामी कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु
1. वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किए जाने को मंजूरी।
...
