धामी का संकल्प—पहाड़ खाली नहीं, अवसरों से भरेंगे; रोजगार, पर्यटन और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता
धामी का संकल्प—पहाड़ खाली नहीं, अवसरों से भरेंगे; रोजगार, पर्यटन और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं विचारकों के साथ सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य है, जो हमें विरासत में मिला है। राज्य सरकार ने विकास को गति देने के लिए बजट को बढ़ाकर एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये तक किया है। उन्होंने कहा कि रिवर्स पलायन की दिशा में अभी विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। ‘पहाड़...
