दून विश्वविद्यालय में सीएम धामी का संवाद बना युवा मुद्दों का मंच—पलायन, रोजगार, शिक्षा, AI और ट्रैफिक पर मुख्यमंत्री ने बताई सरकार की योजना
दून विश्वविद्यालय में सीएम धामी का संवाद बना युवा मुद्दों का मंच—पलायन, रोजगार, शिक्षा, AI और ट्रैफिक पर मुख्यमंत्री ने बताई सरकार की योजना
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, विज्ञान, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में रोजगार की नई संभावनाओं तथा देहरादून में यातायात जाम की समस्या के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे।
पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं सौर स्वरोजगार योजना सहित पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के माध्यम से ...
