मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1.65 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो सरकार की योजनाओं की सफलता को दर्शाता है
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1.65 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो सरकार की योजनाओं की सफलता को दर्शाता है
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भट्टा फॉल के समीप ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के अंतर्गत ₹100.91 लाख की लागत के वे-साइड एमेनिटीज निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुवाखोली क्षेत्र में भी वे-साइड एमेनिटीज खोला जाए, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्द...
