मुख्यमंत्री धामी के डिजिटल गवर्नेंस मिशन के तहत देहरादून में ई-ऑफिस व्यवस्था मजबूत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटीडीए टीम को दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री धामी के डिजिटल गवर्नेंस मिशन के तहत देहरादून में ई-ऑफिस व्यवस्था मजबूत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटीडीए टीम को दिए अहम निर्देश
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के लगभग सभी शासकीय कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है तथा अधिकांश विभागों में पत्रावलियों का डिजिटल माध्यम से निस्तारण किया जा रहा है। ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्यों की ऑनलाइन...