श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में 11 घंटे चली दुर्लभ सर्जरी, छह अंग निकालकर कैंसर को पूरी तरह किया गया समाप्त।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में 11 घंटे चली दुर्लभ सर्जरी, छह अंग निकालकर कैंसर को पूरी तरह किया गया समाप्त।
देहरादून। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसने असंभव माने जाने वाले मामलों में भी नई उम्मीद जगा दी है। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में 40 वर्षीय पित्ताशय (गॉलब्लैडर) कैंसर मरीज की अत्यंत जटिल और बहु-अंगों को शामिल करने वाली सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसे अब तक ऑपरेशन योग्य नहीं माना जाता था। यह मामला इस लिए भी महत्वपूर्णं है क्योंकि मरीज में कैंसर पित्ताशय से फैलकर लिवर, पित्त नली, डुओडेनम, पैनक्रियास, बड़ी आंत और पेट की दीवार तक पहुंच चुका था। उत्तराखण्ड सहित देश के कई बड़े अस्पतालों में मरीज़ को इला...