गणेश जोशी के खिलाफ पंकज क्षेत्री की शिकायत पर सियासी संग्राम तेज, अधिवक्ता ने बताया राजनीतिक साजिश
गणेश जोशी के खिलाफ पंकज क्षेत्री की शिकायत पर सियासी संग्राम तेज, अधिवक्ता ने बताया राजनीतिक साजिश
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर की गई शिकायत अब खुद शिकायतकर्ता के लिए कानूनी मुश्किल खड़ी करती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता पंकज क्षेत्री की शिकायत के खिलाफ मंत्री गणेश जोशी के अधिवक्ता पंकज सुंदरियाल ने न्यायालय में शिकायत याचिका दाखिल कर शिकायतकर्ता पर झूठी शिकायत और फर्जी साक्ष्य प्रस्तुत करने का गंभीर आरोप लगाया है।
अधिवक्ता ने न्यायालय से पंकज क्षेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता पंकज सुंदरियाल का कहना है कि शिकायत में मंत्री गणेश जोशी के बेटे और बेटी को उन पर आश्रित बताया गया, जबकि यह तथ्य सही नहीं है। उनके मुताबिक गणेश जोशी की पुत्री का विव...
