टैलेंट, क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस का मंच बना SGRRU, ‘कॉलेज के टशनबाज’ में युवाओं ने जमकर मचाई धूम
टैलेंट, क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस का मंच बना SGRRU, ‘कॉलेज के टशनबाज’ में युवाओं ने जमकर मचाई धूम
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर 'कॉलेज के टशनबाज' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 93.5 रेड एफएम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ऐसा माहौल बनाया कि फन, मस्ती और हुनरबाजी का रंग देर शाम तक छात्र-छात्राओं पर चढ़ा रहा। युवाओं ने कार्यक्रम में जमकर मस्ती की और अपनी पसंदीदा प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया। सैंकड़ो की संख्या में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला, अभिव्यक्ति और मनोरंजन के हुनर को मंच प्रदान करना रहा। 'कॉलेज के टशनबाज' ने छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को खुले मंच पर प्रस...
