
केंद्र से उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 700 करोड़ की मंजूरी पिछले साल की तुलना में 200 करोड़ ज्यादा बजट मिला
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से लगभग रू. 700 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन*
*उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं विस्तार के लिए अनुमोदित की गयी राशि*
*यह धनराशि गत वर्ष की तुलना में लगभग रू. 200 करोड़ अधिक है*
*मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया*
*मुख्यमंत्री ने महिला स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये*
उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं विस्तार के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से लगभग रू. 700 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया गया है। यह धनराशि गत वर्ष की तुलना में लगभग रू. 200 करोड़ अधिक है, जिसके अन्तर्गत तकनीकी मानव संसाधन की कमी दूर किए जाने को प्राथमिकता प्रदान की गयी है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास...