कृषि को तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में एसजीआरआरयू की बड़ी पहल, 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जुटे 200 से अधिक विशेषज्ञ
कृषि को तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में एसजीआरआरयू की बड़ी पहल, 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जुटे 200 से अधिक विशेषज्ञ
देहरादून। कृषि केवल अन्न उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार है। वहीं बागवानी पोषण, किसानों की आय और विविधीकृत कृषि को मजबूती देती है, जबकि वानिकी पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच इन तीनों क्षेत्रों को तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। इसी दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (आईसीएआर से मान्यता प्राप्त) की ओर से 15वें अंतरराष्ट्रीय कृषि, बागवानी एवं वानिकी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
दो दिवसीय सम्मेलन ...
